टीकमगढ़। पुलिस लाइन खेल परिसर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समर कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार 24 मई से हो गया। प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए दोनों मुकाबले बेहद रोमांचक रहे हालांकि किसी भी टीम को गोल करने में सफलता नहीं मिली और दोनों मैच बराबरी पर समाप्त हुए।
प्रतियोगिता का पहला मैच फाइटर क्लब और इलेवन स्टार के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और लगातार आक्रामक प्रयास किए लेकिन मजबूत रक्षा पंक्ति के चलते कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। निर्धारित समय तक मुकाबला गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ जिसके चलते दोनों टीमों को एक एक अंक से संतोष करना पड़ा।
दिन का दूसरा मुकाबला जेड फीनिक्स एफ सी और टीकमगढ़ एफ सी के बीच खेला गया। यह मैच भी काफी संघर्षपूर्ण और रोमांचक रहा। दोनों टीमों ने कई अवसर बनाए लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो पाई। अंततह यह मुकाबला भी ड्रॉ रहा और दोनों टीमों को एक एक अंक प्राप्त हुआ।
आज के मैचों के अतिथि निजाम अली प्रियंक खरे रवि पाल एवं सापनेश चौधरी रहे। वहीं प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका शाहरूख खान आसिफ खान और जमान हाशमी ने निभाई।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

