जिले में सीएससी द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
नर्मदा पुरम से प्रवीण गौर खास रिपोर्ट//नर्मदा पुरम जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएससी वीएलई द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा सीएससी वीएलई श्रीमती मालती प्रधान जी ने ग्राम पलासी में स्कूली बच्चों साथ व ग्राम बासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर वीएलई ओर बच्चों ने देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में सहभागिता की।
तिरंगा यात्रा के अवसर पर उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया।
सीएससी ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों में नागरिकों तक विभिन्न डिजिटल एवं जनसेवा सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सीएससी केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को आधार संबंधी सेवाएं, पैन कार्ड, आयुष्मान भारत, ई-श्रम, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, बैंकिंग एवं डिजिटल भुगतान, बीमा, पेंशन, बिजली बिल भुगतान, रेल एवं यात्रा सेवाएं, टेली-लॉ, ई-डिस्ट्रिक्ट तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाता है।
सीएससी वीएलई सरकार और आम नागरिकों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हुए गांव-गांव तक डिजिटल सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित कर रहे हैं। तिरंगा यात्रा के माध्यम से वीएलई ने राष्ट्रप्रेम, एकता, डिजिटल सशक्तिकरण और जनसेवा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
यह तिरंगा यात्रा जिले में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने वाली एक सराहनीय पहल रही।
