नर्मदापुरम / 17 जुलाई से 4 अगस्त 2024 तक होंगे राजधानी पोर्ट लुईस सहित अनेक नगरों में होंगे यज्ञ प्रवचन उपदेश। आर्य समाज की केंद्रीय संस्थाओं के निमंत्रण पर नर्मदांचल नर्मदापुरम मध्यप्रदेश के अन्तर्राष्ट्रीय वैदिक प्रवक्ता अपनी 19 वी विदेश यात्रा पर 17 जुलाई 2024 को रात्रि 2:45 बजे मॉरीशस एयर लाइन्स की फ्लाईट से इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुम्बई से पोर्ट लुईस रवाना होंगे। 5 अगस्त को मुंबई होते हुए भोपाल एयरपोर्ट पर वापिस आयेंगे। लगभग 19 दिनो तक सुंदर मॉरीशस द्वीप में आपका प्रवास रहेगा। राजधानी पोर्ट लुईस सहित अनेक नगरों के आर्य परिवारो व संस्थाओ मे आनंद पुरुषार्थी के उपदेश यज्ञ, अनुष्ठान, प्रवचन होंगे। ध्यातव्य है आर्य समाज के वैदिक प्रवक्ता आनंद पुरुषार्थी अभी तक दुबई ,मारीशस, होलेन्ड, सिंगापुर , मलेशिया सूरीनाम, फिजी, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका , बर्मा ,थाईलेंड, नेपाल बांग्लादेश व संयुक्त राज्य अमेरिका आदि देशो में जाकर वैदिक धर्म व आर्यसमाज का प्रचार कर चुके है। सम्पर्क हेतु आचार्य श्री का मोबाइल नंबर +917987372305 पूर्ववत चालू रहेगा , उक्त जानकारी
रामावतार सिंह राजपूत मंत्री , आर्य समाज नर्मदापुरम् (मध्यप्रदेश) ने दी।