नर्मदापुरम / यातायात माह के अंतर्गत हेलमेट के उपयोग हेतु जागृति लाने के उद्देश्य से नर्मदापुरम पुलिस द्वारा मोटर साइकिल रैली निकाली गई। जिसमें पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह सम्मिलित हुए।
रैली प्रातः 08.00 बजे पुलिस लाईन से रवाना होकर चक्कर रोड, बड़ तिराहा, कोठी बाजार, अस्पताल तिराहा, सराफा, सतरस्ता, मीनाक्षी चौक होते हुए वापस पुलिस लाईन आकर समाप्त हुई। जागरूकता रैली में पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के साथ डीएसपी यातायात संतोष मिश्रा, सूबेदार विनय अडलक, सूरज जमरा, ईशान रिछारिया, SI दिनेश मिश्रा, SI रूपेंद्र ऊईके, यातायात का बल महिला बल और जिला मुख्यालय का बल सम्मिलित हुआ। रैली के आगे और पीछे यातायात जागरूकता रथ चला। जिसके द्वारा यातायात नियमों, हेलमेट के प्रति जागरूक किया गया।