टीकमगढ़ । भारतीय किसान संघ मध्यप्रदेश के आव्हान पर प्रदेशव्यापी तहसील स्तरीय धरना-प्रदर्शन व ज्ञापन टीकमगढ़ जिले की तहसील लिधौरा, बड़ागांव धसान व दिगौड़ा में भी आज ज्ञापन संपन्न हुआ। भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने कहा कि भारतीय किसान संघ सदैव किसान हित के लिए कार्य करता आ रहा है। भारतीय किसान संघ किसानों का, किसानों द्वारा, किसानों के लिए बनाया गया गैर राजनैतिक राष्ट्रवादी व राष्ट्रव्यापी संगठन है प्रदेश के आव्हान पर जिला टीकमगढ़ की तीन और तहसीलों में आज फिर ज्ञापन कराया गया जिलाध्यक्ष शिवमोहन गिरि ने भारतीय कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ दिन रात प्रयास कर रहा है व समस्याओं के हल के साथ साथ किसानों को आत्मनिर्भर भी बना रहा है भारतीय किसान संघ ने मांग की मूंग, उड़द व मक्का की सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीदी, सीमांकन के प्रकरण जून माह में ही हल किए जाए।, सीमांकन व नामांतरण के प्रकरण में पटवारी या आर आई द्वारा अगर गलती की जाती है तो उसकी सजा किसान को न देकर पटवारी व आर आई पर ही कार्यवाही की जाए, टीकमगढ़ जिले का जैविक हाट बाजार प्रदेश का तीसरा हाट बाजार है जिसका व्यापक प्रचार-प्रसार हो। जिले में जैविक खेती के लिए जैविक खाद की व्यवस्था व रकवा बढ़ाने पर जोर दिया जाए , जिले के प्रत्येक किसान के खेत तक सिचाई की उचित की व्यवस्था की जाए।, खेतों तक जाने के लिए खेत सड़क योजना फिर लागू की जाए।, जिले में रोवर मशीन की संख्या बढ़ाई जाए।,जिला प्रशासन द्वारा किसान प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक हो जिससे किसान हितैषी कार्य हो,वन विभाग व राजस्व विभाग की भूमि का सही निर्धारण किया जाए, जिले की जो विधुत केविल लाइनें टूटी हुई या नीचे लटक रही है जिनका बारिश के पूर्व सुधार कराया जाए।, बान सुजारा बांध की पाइपलाइन जिन खेतों तक डाली गई है वहां पानी की सप्लाई भी की जाए। , कलेक्ट्रेट, तहसील कार्यालय के अंदर सीसी टीवी कैमरों से बाबूओं व कर्मचारियों के कार्यो की निगरानी की जाए।, कृषि विभाग व उधानिकी विभाग का किसान के साथ तालमेल हो।,तहसील से गौचर भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई जाए।, अत: दूसरी तरफ भी नाली का निर्माण बारिश के पूर्व किया जाए। ज्ञापनों में जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि, जिला युवा वाहिनी प्रमुख राकेश सिंह घोष, जिला कार्यकारिणी सदस्य राघवेन्द्र सिंह घोष, करिया आदिवासी, दिगौड़ा तहसील अध्यक्ष फूल सिंह घोष, टीकमगढ़ तहसील अध्यक्ष रामचंद्र श्रोती, दिगौडा तहसील मंत्री केशव कुशवाहा, बड़ागांव धसान तहसील उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, दिगौड़ा तहसील उपाध्यक्ष धनीराम अहिरवार, लिधौरा तहसील अध्यक्ष मान सिंह यादव, तहसील मंत्री बृजेश कुमार नायक, मातृशक्ति सहित कई किसान मौजूद रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष शिवमोहन गिरी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

