



इटारसी / मुस्कान संस्था की ओर से शनिवार को ईश्वर रेस्टोरेंट में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्था के प्रिय अधिकारी एसडीएम (भा. प्र. से.) टी. प्रतीक राव और उनकी धर्मपत्नी पिपरिया एसडीएम अनिशा श्रीवास्तव के स्थानांतरण पर आयोजित हुआ।
*बच्चों ने बनाए अपने हाथों से ग्रीटिंग कार्ड*
संस्था के बच्चों ने दोनों अधिकारियों को विदाई देने के लिए अपने हाथों से ग्रीटिंग कार्ड बनाए। जब बच्चों ने ये कार्ड भेंट किए तो श्री राव और श्रीमती श्रीवास्तव भावुक हो उठे। बच्चों की मासूम भावनाओं से भरे इन कार्डों को स्वीकार कर उनके चेहरे पर मुस्कान खिल गई और पूरा माहौल भावनात्मक हो गया।
*समारोह में एसडीएम अनिशा श्रीवास्तव ने बच्चों को संदेश दिया*
“आप सब मुस्कुराते रहिए, हमारी शुभकामनाएं हमेशा आपके साथ हैं।”
वहीं एसडीएम प्रतीक राव ने कहा “मुस्कान संस्था के बच्चों के साथ बिताए पल मेरे जीवन के अमूल्य अनुभव हैं। जब भी इटारसी आऊंगा, बच्चों से जरूर मिलूंगा।” कार्यक्रम का संचालन करते हुए संस्था के संचालक मनीष सिंह ठाकुर ने कहा “आप दोनों अधिकारियों का सहयोग हमेशा हमें मिलता रहा। जब भी जरूरत पड़ी, आप हमारी संस्था के साथ खड़े रहे। आपकी कमी हमेशा खलेगी।” वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश साहू ने श्री राव की सादगी, संवेदनशीलता और विधिक ज्ञान की सराहना करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। समारोह में जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष कुलभूषण मिश्रा, वरिष्ठजन ए के तिवारी, पत्रकार राहुल शरण, मयूर मालवीय, राहुल बनर्जी, सिद्धार्थ आर्य, रेस्टोरेंट संचालक राकेश गौर, समाजसेवी शाहिद समेत शहर के अनेक नागरिक शामिल हुए। मुस्कान परिवार की ओर से विक्रम सिंह, ऋतु राजपूत, शालिनी निमोरिया, नितिन वर्मा, संध्या शाह, मोना जॉनसन, विशाखा अंजिकर, निदा फरहीन शाहिद सहित सभी सदस्यों ने मिलकर सम्मान पत्र और शुभकामनाएं भेंट कीं।

