नर्मदापुरम/ जिला अंतर्गत वर्तमान में विपणन संघ के भडारण केन्द्रों से ई-विकास प्रणाली अन्तर्गत ई-टोकन के माध्यम से कृषको द्वारा धारित रकबा अनुसार पर्याप्त मात्रा में सुचारू रूप से खाद का वितरण किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विपणन संघ के भंडारण केन्द्रों से कृषक बंधुओ द्वारा ई-टोकन के माध्यम से यूरिया मात्रा 3354 मे.टन, डीएपी. टीएपी एवं एनपीके खाद मात्रा 1193 मे.टन का उठाव किया जा चुका है एवं विपणन संघ के भंडारण केन्द्रो पर यूरिया मात्रा 4386 मे.टन, डीएपी. टी. एस.पी. एवं एनपीके कुल मात्रा 9822 मे.टन उपलब्ध है, जिसका कृषक बंधुओं को निरतर ई-टोकन के माध्यम से नगद में खाद का वितरण किया जा रहा है।
कृषक बंधुओ से अपील की गई है कि इस कृषक जिनका रकबा ई-टोकन हेतु पोर्टल पर दर्शित नहीं हो रहा है, वे संबंधित विभाग / स्वयं Agristack पोर्टल पर अपना रकबा अपडेट करा सकते है। जिससे कि उर्वरक प्राप्त हेतु ई-टोकन जारी करते समय असुविधा न हो।
कृषक बंधु विपणन संघ, मार्केटिंग सोसायटी, पैक्स समितियों एवं निजि खाद केन्द्रों से सुगमता से खाद प्राप्त कर सके। इस हेतु शासन द्वारा जिला नर्मदापुरम में ई-टोकन व्यवस्था प्रांरभ की गई। कृषक बंधु स्वयं अपने एन्ड्रोईड (Android) मोबाईल से अथवा Online कियोस्क के माध्यम से ई-टोकन जारी कर सुगमता एवं सरलता से उर्वरक प्राप्त कर सकते है।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh

