बोर्ड वार्षिक परीक्षा की तैयारी एवं परिणाम वृद्धि हेतु संयुक्त संचालक ने ली बैठक
संवाददाता प्रवीण गौर कि खास रिपोर्ट नर्मदा पुरम।संयुक्त संचालक लोक शिक्षण नर्मदा पुरम संभाग डॉ मनीष वर्मा की अध्यक्षता में वार्षिक परीक्षा 2026 में कक्षा 10वी एवं 12वीं, 5वी ,8वी के बेहतर परीक्षा परिणाम लाने हेतु संभाग के अंतर्गत जिले के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यो ,बी ई ओ, बीआरसी, बीएसी की बैठक शासकीय गृह विज्ञान महाविद्यालय के सभा कक्ष में आयोजित की गई । बैठक में विशेष रूप से उपस्थित हिमांशु जैन मुख्य कार्यपलन अधिकारी जिला पंचायत ने कहा कि जिले की स्थिति टॉप 10 में आए इस हेतु परीक्षा की तैयारी के लिए ,सभी प्राचार्यों द्वारा तकनीकी का उपयोग कर एआई प्लेटफॉर्म के सहयोग से विजन तैयार अकादमिक कार्य कराएं। विद्यार्थियों की परीक्षा की तैयारी में कोई कमी नहीं रखी जाए एवं प्रत्येक स्तर पर हर संभव प्रयास किये जाने के निर्देश दिए। संयुक्त संचालक वर्मा ने बैठक में शालाओं के पिछले वर्ष के परीक्षा परिणाम एवं इस वर्ष की त्रैमासिक एवं अर्धवार्षिक परीक्षा के परिणामों की समीक्षा करते हुए,आगामी परीक्षा में बेहतर परीक्षा परिणाम लाने हेतु कार्य योजना की समीक्षा की गई। जिले के प्रत्येक स्कूल से अच्छे परिणाम लाने के लिए बनाई गई कार्य योजना पर प्राचार्यों से वन टू वन विस्तार से चर्चा की गई । विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के 2025-26 के ब्लू प्रिंट के अनुसार 5वर्ष के प्रश्नपत्रों को हल कराने तथा लेखन कार्य, बहुविकल्पीय,वस्तुनिष्ठ, लघुत्तरीय प्रश्नों का विशेष अभ्यास कराने के निर्देश दिए । स्कूल में डी और ई ग्रेड के छात्र – छात्राओं विशेष कक्षाएं लगाए ,उपलब्ध विषय विशेष सामग्री /संसाधनों से अध्यापन कराने निर्देश दिए गए । प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी ,सैद्धांतिक पाठ्यक्रम के अनुसार कराई जाए जिससे, प्रायोगिक और सैद्धांतिक दोनों की तैयारी हो सके।शिक्षक अंग्रेजी का अभ्यास कराकर जांच कर सुधार कर सही स्पेलिंग बच्चों को बताए। परीक्षा में प्रधानमंत्री परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थियों,शिक्षकों और अभिभावकों के पंजीयन करने के निर्देश दिए गए। जिले के स्कूलों में विद्यार्थी की शत- प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। स्वीकृत छात्रवृत्ति के फेल अकाउंट की जानकारी संकुल प्राचार्य को समय सीमा में अपडेट कर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। संस्था प्रधान स्वयं विद्यालय में नियमित उपस्थित रहकर शिक्षकों से अध्यापन कार्य कराए । विद्यालय में शिक्षक समय पर उपस्थित रहे ।विकासखंड शिक्षा अधिकारी बीआरसी कार्यालय के सभी कर्मचारियों की ई ऑफिस की ईमेल आई डी बनवाई जाए। बैठक में,एडीपीसी राजेश गुप्ता, डॉ राजेश जायसवाल जिला परियोजना समन्वयक,बैठक के नोडल अधिकारी लक्ष्मी नारायण प्रजापति,संभागीय परीक्षा प्रभारी जशवंत चौधरी,डीवीसी सुदीप गौर, आईटी सेल संभागीय समन्वयक डी एन व्यास ,जिला परीक्षा शाखा से आशुतोष भार्गव ,प्रदीप चौहान एपीसी ,मुस्कान ड्रीम संस्था के मुदित पाठक सहित जिले के प्राचार्य,विकासखंड शिक्षा अधिकारी,बीआरसी, एपीसी,बीएसी आदि उपस्थित रहे।
