टीकमगढ़। जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ़ मध्य प्रदेश की संभागीय इकाई का गठन/विस्तार करते हुए वरिष्ठ पत्रकार हरिश्चंद्र यादव बल्देवगढ़ को संभागीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा जंप के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरुण सक्सेना द्वारा सिरोंज जिला विदिशा में आयोजित राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मेलन में मंच से की गई।उनकी नियुक्ति पर पत्रकार जगत में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
संगठन के जिला अध्यक्ष अभय मोर ने बताया कि हरिश्चंद्र यादव लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और उन्होंने निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है। संगठन को विश्वास है कि उनके अनुभव और नेतृत्व से संभाग में पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, अधिकारों की रक्षा और संगठन को मजबूती मिलेगी।
नियुक्ति की घोषणा के बाद कई पत्रकारों एवं सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई दी और शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस अवसर पर हरिश्चंद्र यादव ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती और पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
उनकी नियुक्ति पर प्रदीप खरे, अनुराग दिक्षित, नरेंद्र सिंह परमार, अवधेश वर्मा, महबूब खान, अकरम खान,जमील खान,शेख हनीफ, गंधर्व सिंह बुंदेला,पुष्पेंद्र सिंह, समीर खान, सत्तर बाबा,हरिशंकर चौरसिया,सोनू विश्वकर्मा,सुरेंद्र राय,अखंड यादव, नितेंद्र शर्मा, राकेश सोनी, विकास राय लोकेंद्र सिंह, ललित दुबे,रामेश्वर यादव सहित विभिन्न पत्रकारों ने हार्दिक बधाई दी।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

