टीकमगढ़। आजाद स्कूल अतिथि जिला शिक्षक संघ ने प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी के आहवन पर दिनांक 02 से 04 जनवरी 2026 तक संघ का धरना प्रदर्शन,रैली,ज्ञापन के अंतिम दिन 04 जनवरी 2026 को अतिथि शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर जिला में रैली का आयोजन किया ।साथ ही जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया। जिसमें संघ की तरफ से तीन मांगे रखी गई है। जिनमे अतिथि शिक्षकों को संविदा कैडर में सम्मिलित किया जाए।,अनुभव एवं वरिष्ठता की आधार पर भविष्य सुरक्षित किया जाए।, हरियाणा अतिथि शिक्षक सेवा विधायक 2019 मध्य प्रदेश के अतिथि शिक्षकों को भी लागू किया जाए। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते समय अनेक अतिथि शिक्षक मौजूद रहे जिनमें जिला अध्यक्ष पुनीत मोहन खरे, जिला मीडिया प्रभारी फिरोज खान,जिला अनुशासन समिति अध्यक्ष धीरेंद्र अहिरवार ,ब्लॉक अध्यक्ष टीकमगढ़ राजीव धतरा,राकेश यादव,अरविंद यादव,अनिल तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष बल्देवगढ़ -राजाराम यादव ,राम बिहारी पटैरिया,गोविंद राजपूत,राहुल सेन,शिवम यादव ब्लॉक अध्यक्ष जतारा- रवि कुमार अहिरवार, आकाश साहू,राम अवतार यादव, रामपाल अहिरवार तथा ब्लॉक अध्यक्ष पलेरा रणजीत सिंह परमार, कमलेश रैकवार, सुनील कुमार राजपाली ,नरेंद्र कुमार प्रजापति और जिला कार्यकारिणी से कमलेश कुमार कुशवाहा एवं शिवम विश्वकर्मा मौजूद रहे ज्ञापन का वाचन जिला अध्यक्ष पुनीत मोहन खरे के द्वारा किया गया।ज्ञापन के बाद तीन दिवसीय धरना कार्यक्रम का समापन किया गया। प्रेस को यह तमाम जानकारी संघ के जिला अध्यक्ष पुनीत मोहन खरे ने व्हाट्सएप के माध्यम से लिखित रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी है।

