टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने सभी निकायों के सीएमओ को निर्देशित किया कि अपने-अपने निकाय में पेयजल पाईपलाईन का निरंतर निरीक्षण करें एवं यदि कहीं से पेयजल संबंधी शिकायत प्राप्त होती हैं तो तत्काल सुधार की कार्यवाही की जाये। सभी सीएमओ पेयजल सप्लाई के प्रारंभिक बिंदु एवं सभी वार्डों में सप्लाई होने वाले पानी का सैंपल लेकर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसी के साथ ही ईईपीएचई को ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई के पानी का सैंपल लेकर आखिरी बिंदु तक पहुंचने वाले पानी की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि जिले को स्वच्छ बनाने हेतु सभी सीएमओ नियमित स्वयं निरीक्षण करें एवं फील्ड विजिट कर स्थिति का जायजा लें। बैठक में बताया गया कि नगरपालिका टीकमगढ़ द्वारा पेयजल संबंधी समस्याओं के लिए हेल्पडेस्क भी बनाई गई है पेयजल के संबंध में शिकायत होने पर नगरवासी 07683245323, 9131262121, 9752762128 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। बैठक में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने बताया कि अगले सीजन से खाद की पूर्ति फॉर्मर आईडी के आधार पर किया जाना है इसीलिए सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार फार्मर आईडी बनवाने में प्रगति लायें एवं सभी को पंजीकृत करायें। उन्होंने निर्देशित किया कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत आने पर कार्यवाही तत्काल की जाये। कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने ईई पीडब्ल्यूडी से निर्माणाधीन समस्त कार्यों की जानकारी ली एवं समीक्षा की। उन्होंने अमृत 1.0 योजना की समीक्षा की तथा शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों के निराकरण में प्राथमिकता रखें। सभी राजस्व अधिकारी अभियान चलाकर आरसीएमएस के लंबित प्रकरणों की सूची तैयार कर सर्वाधिक लंबित प्रकरणों वाले ग्रामों में शिविर लगाकर निराकरण करें। उन्होंने तत्पश्चात कोर्ट प्रकरण, अवमानना प्रकरण, आयुष्मान भारत योजना, विभिन्न विभागों के अंतर्गत ई-केवाईसी की प्रगति, टीएल पत्रकों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे, संयुक्त कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटौरिया, एसडीएम बल्देवगढ़ श्रीमती भारती देवी मिश्रा, एसडीएम जतारा श्री संजय कुमार दुबे, डिप्टी कलेक्टर श्री सुशील कुमार तोमर, सुश्री अंजली शर्मा तथा श्री निशांत भूरिया, सिविल सर्जन डॉ. अमित शुक्ला, पीओडूडा सुश्री शिवि उपाध्याय, जिला लोक सेवा प्रबंधक श्री अमन गोयल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

