टीकमगढ़। वर्ष 2025 टीकमगढ़ पुलिस के लिए उल्लेखनीय उपलब्धियों नवाचार आधारित पुलिस व्यवस्था तथा प्रभावी अपराध नियंत्रण का वर्ष सिद्ध हुआ। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने महिला एवं बाल सुरक्षा जनसेवा पारदर्शिता तथा जवाबदेह पुलिसिंग को नई दिशा देने हेतु किए गए समस्त कार्य पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के कुशल नेतृत्व सतत निगरानी एवं स्पष्ट निर्देशन का प्रतिफल रहे। नवाचार आधारित पुलिसिंग मॉडल नव पहल बनी जिले की पहचान जिले में महिला अपराध जैसे छेड़छाड़ दहेज प्रताड़ना भ्रूण हत्या एवं घरेलू हिंसा एक गंभीर सामाजिक चुनौती रहे हैं। इन अपराधों के मूल कारणों जैसे जागरूकता की कमी पारिवारिक तनाव असामाजिक तत्वों की भूमिका तकनीक का दुरुपयोग तथा आत्मरक्षा एवं कानूनी जानकारी के अभाव को दृष्टिगत रखते हुए टीकमगढ़ पुलिस द्वारा नव पहल नामक एक समग्र नवाचार आधारित पुलिसिंग मॉडल विकसित किया गया। यह मॉडल गर्भावस्था से लेकर वृद्धावस्था तक महिला सुरक्षा को जीवन चक्र आधारित दृष्टिकोण से कवर करता है जो जिले में अपनी तरह का पहला प्रयोग है।
नीड अभियान से कन्या भ्रूण हत्या पर प्रभावी रोक
कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं तथा सोनोग्राफी केंद्रों से समन्वय स्थापित कर संदिग्ध केंद्रों की नियमित जांच की गई। साथ ही परिवारों को कानूनी एवं सामाजिक परामर्श प्रदान किया गया। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप भ्रूण हत्या के मामलों में 42 दशमलव 85 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।
परी अभियान से बालिकाओं को यौन शोषण से सुरक्षा
बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु विद्यालयों एवं आंगनबाड़ियों में उचित स्पर्श अनुचित स्पर्श विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। विद्यालय स्टाफ का चरित्र सत्यापन कराया गया सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु प्रेरित किया गया तथा सहायता नंबर 1090 1098 एवं 112 की जानकारी दी गई। इस अभियान के अंतर्गत 55 हजार 580 बालिकाओं को जागरूक किया गया। भरोसा अभियान से किशोरियों में आत्मविश्वास का संचार
किशोरियों एवं युवतियों के लिए करियर मार्गदर्शन कानूनी जानकारी आत्मरक्षा प्रशिक्षण कोचिंग संस्थानों बस स्टैंडों एवं सार्वजनिक स्थलों की सतत जांच की गई। साथ ही एमपी ई कॉप मोबाइल एप के माध्यम से सुरक्षा सुनिश्चित की गई। इस अभियान से 07 हजार 180 किशोरियाँ एवं युवतियाँ लाभान्वित हुईं। सहारा अभियान से घरेलू हिंसा पीड़ितों को मिला संरक्षण घरेलू हिंसा की रोकथाम हेतु महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा परामर्श दिया गया त्वरित सहायता के लिए मोबाइल संपर्क उपलब्ध कराया गया तथा सामाजिक सहयोग के अंतर्गत सामूहिक विवाह एवं आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस अभियान में 192 महिलाओं को सहायता दी गई तथा 80 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। आसरा अभियान से वृद्ध एवं असहाय महिलाओं को संबल वृद्ध, असहाय एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ महिलाओं की सहायता हेतु वृद्धाश्रमों का भ्रमण किया गया तथा भोजन वस्त्र दवाइयों एवं त्वरित समस्या समाधान की व्यवस्था की गई। इसके अंतर्गत 89 वृद्ध एवं असहाय महिलाओं को सहायता प्रदान की गई।
परिवार जोड़ो अभियान से टूटते परिवारों को मिला सहारा
छह-स्तरीय परामर्श प्रणाली के माध्यम से संवाद समन्वय एवं निरंतर मार्गदर्शन प्रदान किया गया जिससे 76 परिवार टूटने से बचे। इस अभियान के परिणामस्वरूप दहेज प्रताड़ना के मामलों में 54 दशमलव 12 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। मजनू अभियान से छेड़छाड़ के मामलों में कमी विद्यालयों महाविद्यालयों पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सख्त निगरानी और कार्रवाई की गई। 691 युवक युवतियों एवं उनके अभिभावकों को समझाइश दी गई जिससे छेड़छाड़ के अपराधों में 21 दशमलव 03 प्रतिशत की गिरावट आई। महिला अपराधों में औसतन 33 प्रतिशत की गिरावट वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में शीलभंग दहेज हत्या दहेज प्रताड़ना एवं भ्रूण हत्या जैसे अपराधों में औसतन 33 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई जो नवाचार आधारित पुलिसिंग की प्रभावशीलता को दर्शाती है। जघन्य अपराधों का त्वरित खुलासा,जतारा थाना क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती का पर्दाफाश कर 03 बीघा भूमि से लगभग दो करोड़ रुपये मूल्य की अफीम जब्त की गई तथा दो आरोपियों को नारकोटिक्स ड्रग्स एवं साइकोट्रॉपिक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। वहीं चंदेरा थाना क्षेत्र के अंधे हत्याकांड का तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर सफल खुलासा किया गया। गुम मोबाइल बरामदगी में उल्लेखनीय सफलता,वर्ष 2025 में 582 गुम मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत 72 लाख रुपये थी बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में जिले ने बनाया रिकॉर्ड,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में जिला एवं प्रदेश स्तर पर लगातार चार बार प्रथम स्थान प्राप्त किया गया जिससे जनसंतुष्टि तथा पुलिस जन विश्वास में वृद्धि हुई। मुस्कान अभियान से 223 नाबालिग सुरक्षित घर लौटे मुखबिर तंत्र एवं साइबर सेल की सहायता से 223 नाबालिग बालक-बालिकाओं को खोजकर सुरक्षित रूप से उनके परिजनों को सौंपा गया।
14 पुलिस थानों को मिला आईएसओ प्रमाणन
कार्य प्रणाली एवं सेवा गुणवत्ता के आधार पर जिले के 14 पुलिस थानों को आईएसओ प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
संपत्ति संबंधी अपराधों में 37 प्रतिशत की कमी
वर्ष 2024 के 258 प्रकरणों की तुलना में वर्ष 2025 में 162 प्रकरण दर्ज हुए। वहीं मशरूका बरामदगी 48 दशमलव 58 प्रतिशत से बढ़कर 67 दशमलव 80 प्रतिशत हो गई। अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई,अवैध शराब अवैध शस्त्र एवं अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर करोड़ों रुपये मूल्य की सामग्री जब्त की गई तथा हजारों आरोपियों पर वैधानिक कार्रवाई की गई। साथ ही 11 हजार 648 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। गंभीर अपराधों में ऐतिहासिक कमी,
हत्या हत्या के प्रयास लूट एवं गृह भेदन जैसे गंभीर अपराधों में वर्ष 2025 में वर्ष 2024 की तुलना में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई। नवाचार तकनीक सख्त कानून-व्यवस्था संवेदनशीलता और जनसहभागिता के समन्वय से टीकमगढ़ पुलिस ने वर्ष 2025 में सुरक्षा विश्वास और सुशासन का एक अनुकरणीय मॉडल प्रस्तुत किया है। यह समस्त उपलब्धियाँ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के कुशल नेतृत्व एवं समर्पित पुलिस टीम की अथक मेहनत का परिणाम हैं।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

