टीकमगढ़। जिले की जतारा जनपद क्षेत्र अंतर्गत
ग्राम पंचायत पैतपुरा में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में पैतपुरा सहित आसपास के चंदेरा पठारी और बिजरौठा रूपगंज क्षेत्र के लोग पहुंचे।
शिविर के दौरान मरीजों की ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, बीएमआई सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श दिया गया तथा मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।
चिकित्सकों ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और बीमारियों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए गर्म कपड़े पहनने और सर्दी से बचाव के उपाय भी बताए गए।
इस अवसर पर डॉ. ज्ञानेन्द्र मिश्रा, डॉ. आलोक झां, प्रदुम्य यादव, अनिशा (स्टाफ नर्स), दयाचंद यादव, संजीव कुशवाहा, सुरेन्द्र पाल, अमित यादव, सुदीप यादव, सरपंच चन्द्रेश सोनी, समाजसेवी अयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा, रामदयाल कुशवाहा, सुन्दरलाल चतुर्वेदी, नीलू सूत्रकार, रवि राज, सूर्या आकाश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

