नर्मदापुरम स्थानीय सत्संग चौक सेठानी घाट पर आज दिनांक 9 मार्च सोमवार से पांच दिवसीय पंडित रामलाल शर्मा स्मृति समारोह का शुभारंभ होने जा रहा है। समारोह के इस 49 में वर्ष में भागलपुर बिहार से मानस कोकिला श्रीमती कृष्णा देवी मिश्रा प्रवचन हेतु पधार रही हैं। मां सीता की जन्मस्थली मिथिलांचल की निवासी होने के कारण वहां की लोक शैली एवं रस युक्त व्याख्या एवं श्री सीताराम विवाह के विशेष प्रसंग की सरस व्याख्या आपके द्वारा की जाती रही है ।अपनी मधुर वाणी में मानस की चौपाइयों एवं भजनों के सुमधुर गायन के माध्यम से आप नर्मदा पुरम के धर्म प्रेमियों के मध्य अपना विशिष्ट स्थान रखती हैं। आपके द्वारा कार्यक्रम के अंत में गया जाने वाला श्यानपद नर्मदा पुरम के धर्म प्रेमियों में अत्यंत लोकप्रिय है ।स्मृति समारोह समिति के सचिव श्री प्रशांत दुबे ने बताया कि इस पांच दिवसिय ज्ञान सत्र का विषय विभीषण शरणागति रहेगा जिसे केंद्र में रखकर इस वर्ष का ज्ञान सत्र आयोजित है। नर्मदा पुरम वासियों के लिए अत्यंत सौभाग्य का विषय है कि रामचरितमानस की ऐसी सरस व्याख्या प्रवचन हेतु पधार रही है आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि समारोह से जुड़ी समस्त तैयारियां पूर्ण हो चुकी है कार्यक्रम की शुरुआत सुरवाणि वीणापाणि संस्था के कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति से की जाएगी। कार्यक्रम प्रतिदिन सायं 7:30 बजे से प्रारंभ होगा समारोह समिति द्वारा शहर के धर्म प्रेमियों से इस अवसर का आधिक से अधिक से लाभ लेने का अनुरोध किया गया है।

