इटारसी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: हत्या के चार आरोपी महज एक घंटे में गिरफ्तार I
इटारसी, नर्मदापुरम। इटारसी पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले में तत्परता दिखाते हुए घटना के मात्र एक घंटे के भीतर सभी चार आरोपियों को धर दबोचा है। मामूली विवाद में एक 19 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या करने वाले इन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विवाद की वजह: ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाना
पुलिस के अनुसार, यह पूरी घटना ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाने की बात को लेकर शुरू हुई। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से जयदीप भाट उर्फ बंटा (19 वर्ष) पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल जयदीप की मृत्यु हो गई। घटना के बाद फरियादी जसवंत भाट की रिपोर्ट पर थाना इटारसी में अपराध क्रमांक 204/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
घेराबंदी कर दबोचे गए आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम के निर्देशन में थाना प्रभारी इटारसी द्वारा तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए महज एक घंटे के भीतर चारों मुख्य आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
-
मनोज राजपूत (22 वर्ष)
-
अंशु भाट (19 वर्ष)
-
संदेश भाट (18 वर्ष 4 माह)
-
नमन भाट (18 वर्ष 2 माह)
हथियार बरामद, आरोपी जेल रवाना
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का खटकेदार चाकू भी बरामद कर लिया है। सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका: इस त्वरित कार्रवाई में निरीक्षक गौरव सिंह बुन्देला, उपनिरीक्षक प्रवीण यादव, के.एन. रजक, सउनि जनवालाल पवार और उनकी टीम (संदीप अजनेरिया, अरुण शरवडे, राजेश पवार, टिल्लू उइके, महेंद्र गुर्जर) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पत्रकार-कुणाल पासवान
Mob-7581988260

