नर्मदापुरम / स्कूल चलो अभियान के तहत ग्राम पर्रादेह के शासकीय माध्यमिक शाला पर्रादेह में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम माँ सरस्वती जी की पूजन अर्चना की गई। बच्चों को पुष्प मालाए पहनाकर बधाई शुभकामनायें दी। लोधी लोधा लोध क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल वर्मा, समस्त पालक, स्कूल के स्टॉफ, शंकुल के समस्त अधिकारी शिक्षक की उपस्थिति में वर्ष 2026, 27 का नवीन सत्र का शुभारभ हुआ।

