टीकमगढ़। सोमवार 06 अप्रैल 2026 को प्रशासन ने सिविल लाइन रोड पर फुटपाथ से अवैध अतिक्रमण हटाया। यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अतिक्रमण का मुद्दा उठने के बाद की गई। नगर पालिका की टीम ने अभियान चलाकर फुटपाथ पर अवैध तरीके से रखी दुकानों और अन्य कब्जों को जेसीबी की मदद से हटाया। एक सप्ताह पहले हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शहर में बढ़ते अतिक्रमण पर चिंता व्यक्त की गई थी। इसे हटाने के निर्देश दिए गए थे। प्रशासन की इस कार्रवाई से प्रभावित दुकानदारों में हड़कंप मच गया। ज्यादातर दुकानदार खुद अपने हाथ ठेले और दुकानें फुटपाथ से हटाते नजर आए। सुरक्षा के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। एसडीएम संस्कृति मुदित लिटोरिया और तहसीलदार सतेंद्र सिंह गुर्जर भी मौके पर पहुंचे हैं। इसके पहले फुटपाथ पर अवैध कब्जा जमाए बैठे लोगों को कई बार हिदायत दी जा चुकी है। बावजूद इसके लोगों ने अवैध कब्जा नहीं हटाया। अस्पताल चौराहा से लेकर ईदगाह तक सड़क के दोनों ओर लोगों ने अस्थाई दुकानें जमा कर फुटपाथ पर कब्जा कर लिया है। नगर पालिका ने लोगों के बैठने के लिए फुटपाथ पर बेंच लगाई थी, लेकिन अवैध कब्जा करने वालों ने बेंच हटा दी। जिसके चलते लोगों को फुटपाथ पर चलने के लिए जगह तक नहीं बची है। लेकिन वहीं दूसरी ओर अगर अतिक्रमण को सही ढंग से देखा जाए तो बाजार के मुख्य मार्गो पर पूरे दिन जाम लगते हैं जहां लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है खास तौर से लुकमान चौराहा से लेकर कटरा बाजार वाली सड़क तो इतनी भीषण अतिक्रमण की चपेट में रहती है कि लोगों का पैदल चलना दूभर हो जाता है। क्या? सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह मुद्दा नहीं आया, क्या इस और कार्यवाही की जाएगी? ऐसा लोगों का कहना है,मगर उन हाथ ठेला बालों को हटा दिया गया जो बैचारे अपनी थोड़ी सी दुकानदारी कर अपने परिवारों का भरण पोषण किया करते थे जिला प्रशासन और नगर पालिका की नजर उन पर तो पहुंच गई लेकिन नगर के बाजार में उन मार्गों पर नहीं पहुंची जहां पूरे दिन दुकानदार अपनी दुकानों के सामने अतिक्रमण पसारे रहते हैं जहां नजाई मंडी की तो हालत इतनी खराब होती है कि दिन में निकलना मुश्किल हो जाता है अगर अतिक्रमण को इस नजर से देखकर प्रशासन कार्रवाई करें तो लोगों को थोड़ी राहत मिल सकेगी। बाजार के मुख्य मार्गों और मुख्य चौराहों पर अतिक्रमण होने के कारण आए दिन बाजार में सड़क दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं, अब आगे देखना यह है कि प्रशासन की इस ओर कार्यवाही होती है कि नहीं! यह तो आने वाला वक्त ही बताया और सड़क सुरक्षा समिति के मुद्दों पर प्रशासन कितना खरा उतरता है यह तो आगामी समय ही बताएगा।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

