नर्मदापुरम / एसपीएम में हुए मान्यता के चुनाव में चार यूनियन ने भाग लिया। जिसमे सर्वाधिक मत प्राप्त कर बीएमएस ने प्रचंड बहुमत से विजय हासिल की। जिससे समस्त कर्मचारियों में खुशी को लहर दौड़ गई। यह जीत एसपीएम के प्रत्येक कर्मचारीयो की जीत है। एसपीएम के मुख्य द्वार पर समस्त कर्मचारियों ने मिलकर जीत का जश्न मनाया। बीएमएस की जीत पर राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया , लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी , नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा , नगर पालिका अध्यक्ष , बीएमएस प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना राजोरिया , मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे, रूपेश राजपूत , जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह राजपूत , इटारसी नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह , बी एम एस जिला अध्यक्ष नृपेंद्र सिह एवं समस्त कर्मचारीयो ने बधाई दी। मजदूर संघ की भारी बहुमत की विजय पर सभी कर्मचारीयो की अहम भूमिका रही। यह जीत सभी कर्मचारियों की जीत है। इस विजय पर सभी का जो सहयोग मिला उस पर मजदूर संघ ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722