*9 को स्वामी शांतिप्रकाश आश्रम खंडवा के स्थापना दिवस पर होगा निःशुल्क सामूहिक जनेऊ संस्कार का आयोजन। दुबई के एस्ट्रोलॉजिस्ट दादाजी अशोक भाटिया विशेष रूप से होगें शामिल*
आज शाम परंपरानुसार होगा सिंधी लाडों का संगीतमय कार्यक्रम खंडवा। सिंधी कालोनी स्थित आस्था केंद्र स्वामी शांतिप्रकाश आश्रम के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सखी साईं स्वामी रमेश प्रकाश जी महाराज के पावन सानिध्य एवं मार्गदर्शन में समाजजनों के नन्हे मुन्ने बटुकों के लिए निःशुल्क सामूहिक जनेऊ संस्कारों का आयोजन सोमवार 09 जनवरी किया जाएगा। पूर्व संध्या रविवार 8 जनवरी को शाम 5 बजे परंपरानुसार सिंधी लाडों का संगीतमय कार्यक्रम होगा। इस आयोजन में मुख्य रूप से शामिल होने के लिए दुबई से एस्ट्रोलॉजिस्ट दादाजी अशोक भाटिया से उपस्थित हों रहें हैं। यह जानकारी देते हुए आश्रम प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस शुभ मौके पर आयोजन की पूर्व संध्या रविवार 8 जनवरी को शाम 5 बजे अनेक संत महात्माओं की उपस्थिति में सामाजिक परंपरानुसार प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा सिंधी लेडीस संगीत (जण्यन जा लाडा) का संगीतमय कार्यक्रम होगा। वही सामूहिक जनेऊ संस्कारों का मुख्य आयोजन सोमवार 9 जनवरी को प्रातः 10 बजे होगा तत्पश्चात दोपहर 1 बजे से भोजन प्रसादी का भी आयोजन होगा।