टीकमगढ़ । रिट.जस्टिस श्रीमती विमला सुरेश जैन भोपाल से टीकमगढ़ आईं जहां उन्होंने नगर के राजमहल के समीप स्थित घुवारा सदन पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती भागवतीदेवी घुवारा को अपने सम्बोधन मे अन्नपूर्णा देवी कहकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और दुखी परिवार को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया इस मौके पर स्वर्गीय श्रीमती भगवती देवी घुवारा के पुत्र भूमिपुत्र पवन घुवारा बहू श्रीमती प्रियंका घुवारा, सुनील घुवारा सहित अन्य परिवार जन मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय कपूरचंद्र घुवारा की धर्मपत्नी श्रीमती भागवती देवी घुवारा का निधन हो गया था जहां उन्हें रिटा. जस्टिस श्रीमती विमला सुरेश जैन ने भोपाल से टीकमगढ़ आकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

