नर्मदापुरम / सुर वाणी एवं वीणा पाणि संगीत एवं सामाजिक संस्था के द्वारा हर्षोल्लास के साथ बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। यह दिन ज्ञान, विद्या और कला की देवी माँ सरस्वती को समर्पित है। साथ ही, यह ऋतुओं के राजा बसंत के आगमन का सूचक भी है। सुर वाणी संगीत कला संस्थान एवं वीणा पाणि संगीत एवं सामाजिक संस्था नर्मदापुरम द्वारा मां सरस्वती की पूजन के पश्चात आदित्य परसाई द्वारा, विपुल दुबे विशाल सगर, सक्षम पाठक, घनश्याम चौधरी ने माँ सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मुख्य रूप से उपस्थित ललित देहरिया ने शास्त्रीय ख्याल प्रस्तुत किया, आपके साथ तबला पर संगत आनंद नामदेव ने की। प्रसिद्ध तबला वादक पंडित राम सेवक शर्मा ने कहा, मां सरस्वती ज्ञान और रचनात्मकता की शक्ति प्रदान करती हैं। राम परसाई ने कहा आज से बसंत का आगमन पीले वस्त्र धारण कर, देवी की उपासना करना चाहिए, क्योंकि पीला रंग समृद्धि और बसंत ऋतु का प्रतीक माना जाता है। आनंद नामदेव ने बताया कि बसंत पंचमी का ये पवन पर्व विगत कई वर्षों से संस्था परिवार के द्वारा आयोजित किया जा रहा हैं, इस दिन मां की पूजन के साथ ही सभी छात्रों ने अपने अपने गायन, वादन की प्रस्तुति कर मां सरस्वती को श्रवण कराया और सभी ने माँ सरस्वती से ज्ञान, बुद्धि और सौभाग्य की कामना की है। कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य राजाराम चौधरी, विलोम परसाई, प्रदीप सोलंकी, आदित्य नारायण परसाई, अथर्व दुबे, विशाल सगर, सक्षम पाठक, विपुल दुबे, सुजल केवट एवं बड़ी संख्या संस्था के नवोदित कला साधक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आनंद नामदेव एवं आभार आदित्य परसाई ने किया।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722