इटारसी / पुरानी इटारसी भाजपा मंडल की बैठक अभिनंदन मैरिज हॉल पुरानी इटारसी में शुक्रवार को हुई। इस बैठक का मुख्य एजेंडा भाजपा स्थापना दिवस की तैयारियां और नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति पवन शुक्ला के प्रथम नगर आगमन पर उनका सम्मान समारोह व कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन था। बैठक में विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, भाजपा जिला मंत्री उमेश पटेल, भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, महामंत्री गोविंद मेहतो, पार्षद जिमी कैथवास, राहुल प्रधान, महिला मोर्चा अध्यक्ष बबीता चौहान, उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद प्रियंका चौहान, अतुल शुक्ला, लक्ष्मी गालर, महिला मोर्चा जिला मंत्री ममता मालवीय, मंडल प्रतिनिधि डॉ. पीएम पहाडिया, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, प्रशांत मनवारे, सौरभ चौधरी, वीरेंद यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस दिन सभी कार्यकर्ता अपने घरों पर भाजपा का झंडा फहराएंगे। श्रीमती शुक्ला ने कहा कि कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य संगठन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है। साथ ही संगठन को मजबूत करना भी इसका लक्ष्य है। कार्यक्रम की शुरुआत में नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो ने बताया कि पार्टी का 45वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ता अपने घरों पर भाजपा ध्वज फहराएंगे। पार्टी 6 से 12 अप्रैल तक ‘बूथ व वार्ड चलो अभियान’ चलाएगी। इस दौरान कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करेंगे। साथ ही केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे। सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन होगा। जिला मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि स्थापना दिवस पर बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सक्रिय सदस्यों का विशेष सम्मेलन भी होगा।पिछडा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी ने भाजपा जिलाध्यक्ष का जीवन परिचय व संघर्ष की जानकारी सभी कार्यकर्ताओं को दी। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा पुरानी इटारसी मंडल लगातार अच्छा कार्य कर रहा है। विधानसभा व लोकसभा चुनाव में हम यहां भारी मतों से जीते हैं।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722