टीकमगढ़। पुरानी टेहरी निवासी अधिमान्य पत्रकार विष्णु दयाल श्रीवास्तव की मुत्यु बीमारी के चलते नागपुर अस्पताल में हो गई थी। पूर्व मंत्री राहुल सिंह लोधी ने उनके परिजनों को एक लाख रूपए की राशि का चेक देकर सहयोग किया है। रमन पस्तौर ने बताया कि पुरानी टेहरी निवासी अधिमान्य पत्रकार विष्णु दयाल श्रीवास्तव लंबे समय से बीमार थे और उनका उपचार नागपुर के अस्पताल में चल रहा था। जहां पर उपचार के दौरान 8 जनवरी की रात में उनकी मृत्यु हो गई थी। इससे उनके परिजनों को गहरा दुख पहुंचा है। जिसको लेकर पूर्व मंत्री राहुल सिंह लोधी शुक्रवार की शाम उनके घर पुरानी टेहरी पहुुंचे और परिजनों से मुलाकात की। उनका हालचाल जाना और बच्ची की पढाई के बारे में चर्चा की। उसके बाद दिवंगत अधिमान्य पत्रकार विष्ण दयाल श्रीवास्तव के परिजनों को एक लाख रूपए का चेक देकर आर्थिक सहयोग किया है। पूर्व मंत्री ने बताया कि विष्णु दयाल श्रीवास्तव आमजनों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते थे और राष्ट्रवादी विचार परिषद के सक्रिय सदस्य थे। उन्होंने शहीदों की जन्मभूमि जाकर वहां से रज लाए और भारत माता मंदिर मूर्ति स्थापना के लिए विशेष सहयोग किया था।