सिवनी मालवा / जन सेवा शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा आयोजित सिवनी मालवा नाटय महोत्सव के समापन समारोह में दूसरे दिन रंग सृष्टि समूह नर्मदा पुरम के कलाकारों द्वारा नाटक दंश अघातवास की प्रस्तुति बराखड रोड स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में हुई। नाटक का निर्देशन एवं लेखन आकाश मनी शिवहरे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक अवधेश तिवारी, प्रवीण अवस्थी, संतोष पारीक, जितेंद्र सिंह सोलंकी, शिव राठौर, रजत अग्रवाल, विवेक बंटी शर्मा एवं संस्था से अध्यक्ष गुलशन कावडे, पवन शर्मा, राहुल वर्मा, लाला रोशन कावडे उपस्थित रहे। नाटक के बारे में महाभारत काल में अर्जुन के मनोभाव को प्रस्तुत करता नाटक दंश अघातवास। नाटक दंश अज्ञातवास में महाभारत काल के एक अंश अज्ञातवास में अर्जुन की मनु स्थिति व वेदनाओं को प्रदर्शित करने की कोशिश की गई है। किस प्रकार एक महान योद्धा अर्जुन अपने वास्तविक स्वरूप को छोड़कर विराटनगर में एक नपुंसक नृत्य गुरु बन पूर्व में हुए अपने अपमान तिरस्कार के विष को पीते हुए अपना जीवन व्यतीत कर रहा है। नाटक में अर्जुन का किरदार सौरभ विश्वकर्मा, सिपाही नर्मदा प्रसाद हरियाले ने किया। मंच के पीछे मंगलेश सिंगारिया केतन यादव चेतन सैनी रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722