सिवनी मालवा / लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल एवं कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदा पुरम के निर्देशानुसार शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी मालवा में विकासखंड स्तरीय जादू नहीं विज्ञान है, समझना समझना आसान है। कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 22 स्कूलों ने अपनी सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अंधविश्वास एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करना है । कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के प्राचार्य ए एस राजपूत ने किया। जिसमें संबंधित संस्थाओं के छात्र -छात्राओं ने प्रयोग प्रदर्शन एवं विज्ञान नाटिका का प्रदर्शन किया कार्यक्रम का संचालन संस्था के शिक्षक सुनील यादव ने किया। जिसमें प्रयोग प्रदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बी- जामनी प्रथम स्थान, शासकीय सी एम राइज उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वितीय स्थान, शासकीय हाई स्कूल गोलगांव तृतीय स्थान, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोमलवाडा चतुर्थ स्थान, शासकीय हाई स्कूल बाबरी ने पांचवा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान नाटिका में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालापाठ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उक्त सभी स्कूल दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी मेला में कार्यक्रम किया जाएगा।