नर्मदापुरम / नगर को स्वच्छता में नंबर 01 बनाने हेतु स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 नगर में दु्रतगति से चलाया जा रहा है। जिसमें कचरे के बेहतरीन निपटान के लिए कचरे को पृथक-पृथक कर रखने तथा वाहनों में बने कंपार्टमेंट में डालने के लिए वार्डों में जाकर नागरिकों में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नागरिक अब कचरा अलग अलग डस्टबिनों में रखकर कचरा वाहन आने का इंतजार करने लगे हैं।
*दु्रतगति से चलाया जा रहा अभियान*
स्वच्छता प्रभारी अधिकारी उपयंत्री प्रतिमा बेलिया ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के मार्गदर्शन में नगर के सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान दु्रतगति से चलाया जा रहा है। नगर के नागरिकों को कचरा पृथक पृथक रखने हेतु जनजागरूकता अभियान के माध्यम से समझाइश दी जा रही है। लोगों में लगातार जनजागरूकता बढ़ रही है।
*निपटान में होती है आसानी*
स्वच्छता निरीक्षक कमलेश तिवारी ने बताया इस अभियान के तहत कचरे की श्रेणी निर्धारित कर कचरा वाहनों में अलग अलग कंपार्टमेंट बनाए गए हैं। जिसमें गीला कचरा, सूखा कचरा, केमिकल युक्त कचरा और एक कंपार्टमेंट अन्य कचरे के लिए बनाया गया है। नागरिकगण कचरा अलग अलग रखते हैं तो उनका निपटान आसानी से हो जाता है। नपा की टीम द्वारा कचरे के सही निपटान के लिए पहला संग्रहण के प्रक्रिया, दूसरा पृथककरण और तीसरा प्रोसिंग करते हैं। सब्जियों के अवशेषों को गोशाला भेजा जाता है। साथ ही अन्य बची सामग्रियों से खाद बनाई जा रही है।
*मंदिरों की सामग्री हेतु अलग से वाहन*
स्वच्छता की प्रभारी अधिकारी प्रतिमा बेलिया ने बताया कि मंदिरों की सामग्री हेतु अलग से वाहन चलाया जा रहा है। जिसमें मंदिरों से निकने वाली सामग्री मालाएं, पुष्प, नारियल के बूछ, खोल आदि को प्रोसेसिंग यूनिट में लाया जाता है। नगर पालिका की मदद से स्वसहायता समूहों द्वारा मालाओं में लगे फूलों से अगरबत्ती बनाई जा रही है।
*कचरे को अलग अलग रखें*
नगर को नंबर 01 बनाने के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान दु्रतगति से चल रहा है। कचरे को अलग अलग रखना चाहिए। वाहनों में बने कंपार्टमेंट के अनुसार कचरा उसमें डालें। नागरिकों से आग्रह है कि यह शहर आपका अपना है। इसे साफ स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी हम सब की है। कचरा यहां वहां न फैंकें। कचरा, कचरा वाहन आने पर ही उसमें डालें।
*नीतू महेंद्र यादव*
*नपाध्यक्ष, नगरपालिका परिषद नर्मदापुरम्*