इटारसी : हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में अखिल भारत हिंदू महासभा इटारसी नर्मदापुरम द्वारा भगवा रैली का आयोजन किया गया । रैली के प्रारंभ में पुराना बस स्टैंड के पास, काली मंदिर के सामने आम सभा आयोजित हुई । इस आमसभा में अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन प्रदेश महामंत्री कन्हैयालाल रैकवार एवं संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने फूल माला पहनाकर किया । भगवा रैली भव्य रूप में भगवा झंडों को थामे अनेक महिलाओं एवं पुरुषों के साथ निकली जो शहर के बाजार क्षेत्र एवं मुख्य मार्गो से होती हुई जय स्तंभ पहुंची जहां पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवा रैली का उद्देश्य हिंदुत्व की भावना को लोगों में जगा कर सभी को हिंदू राष्ट्र की प्रति भावना प्रेरित करना हैं जिससे भारत शीघ्र हिंदू राष्ट्र बनेगा एवं हिंदुओं का धर्मांतरण एवं लव जिहाद पूर्ण रूप से बंद होगा ।
प्रदेश महामंत्री कन्हैयालाल रैकवार ने कहा कि भगवा रैली हिंदुत्व की भावना को जागृत करने के लिए निकाली जा रही हैं । भगवा रैली में मुख्य रूप से अखिल भारत हिंदू महासभा के संभागीय संगठन मंत्री डॉ प्रताप सिंह वर्मा, भारत सिंह ठाकुर जिला महामंत्री, राजा प्रजापति जिला सह मंत्री , सीमा बरैय्या अध्यक्ष नर्मदापुरम महिला मोर्चा, आशीष प्रजापति नगर उपाध्यक्ष, प्रमोद शर्मा नगर सह मंत्री, प्रकाश मेहरा नगर सह मंत्री, नगर कार्यकारिणी सदस्यों में अनुराग कुचबंदिया, नरेंद्र प्रजापति, मनोज भाट, भानू जोठे, राजा मेहरा, राजा बाबू, सागर धुर्वे, लक्की सैनी, आशीष सैनी, चुन्नी लाल अग्रवाल, अंकित नामदेव , पवन मोहोबे, सहेली ग्राम अध्यक्ष मुकेश यादव रैली में मांझी समाज महासंघ की ओर से अध्यक्ष प्रकाश पहलवान, वरिष्ठ समाज सेवी दुर्गा प्रसाद रैकवार, कोषाध्यक्ष पवन मालवीय, अनिल केवट, सोनू रैकवार उपस्थित रहे ।




