भोजपुर: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, मंदिर सर्वेक्षण परियोजना उत्तरी क्षेत्र भोपाल द्वारा शिव मंदिर, भोजपुर में विश्व धरोहर दिवस मनाया गया।इस अवसर पर शिव मंदिर प्रांगण में “भारत में विश्व धरोहर मंदिरों की श्रृंखलाएं” विषय पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। रानी अवंती हायर सेकेंडरी स्कूल इटारसी के विद्यार्थी ने इस प्रदर्शनी में शामिल होकर विश्व धरोहर मंदिरों की पुरातात्विक ऐतिहासिक जानकारियां प्राप्त की। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य डॉ प्रताप सिंह वर्मा एवं अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ मनोज कुमार कुर्मी, सहायक अधीक्षण पुरातत्व विद अभियंता चितरंजन कुमार शामिल रहें। कार्यक्रम का संचालक हेमंत सिंह सहायक पुरातत्वविद ने किया उन्होंने बताया कि ए एस आई द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में भोजपुर, शिव मंदिर को शामिल करने के प्रयास किया जा रहे हैं। इस अवसर पर अनिल भारके, पंकज कुमार, राज किशोर शर्मा स्कूल कोऑर्डिनेटर देवेंद्र कुमार चौरे, अलका राजपूत, अंकिता चौधरी, कंचना खण्डारे, अंजलि चौरे उपस्थित रहे।






