इटारसी/ भोपाल: हिंदू राष्ट्र एवं अखंड भारत बनने के संकल्प को सकाकार करने हेतु राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन का मध्य प्रदेश कार्यालय, शिवराजपुरी कॉलोनी पुरानी इटारसी में आज प्रातः 11:00 बजे प्रारंभ होने जा रहा है। कार्यालय का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी पं मनोहर तिवारी द्वारा किया जावेगा। समारोह के विशेष अतिथि पं सुजीत तिवारी रहेंगे। संगठन के प्रदेश महासचिव डॉ प्रताप सिंह वर्मा ने बताया कि इस कंप्यूटराइज्ड कार्यालय उद्घाटन होने से सदस्यों को निशुल्क ऑनलाइन सदस्यता देना प्रारंभ होगा। किसी कार्यालय का लाभ सर्व हिंदू समाज के द्वारा किया जा सकेगा जिसमें वह अपनी समस्याओं के निराकरण एवं हिंदू जागरण को आगे बढ़ा सकेंगे। आगामी 10 मई को संगठन विस्तार के साथ-साथ संगठन के पदाधिकारीयों की नियुक्तियाँ की जावेगी। इस आयोजन में सर्व हिंदू समाज को आमंत्रण हैं। सदस्यता प्राप्त करने हेतु आप कार्यालय के मोबाइल नंबर 7974372722 पर सम्पर्क करें। 


