नर्मदापुरम / उच्च शिक्षा विभाग म. प्र. शासन भोपाल के आदेशानुसार प्राचार्य डॉ. आर.एस. मेहरा के निर्देशानुसार एवं प्राणीशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. संजय आर्य के मार्गदर्शन में बी.एस.सी. प्रथम/द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की छात्राओं ने पाठ्यक्रम अनुसार म. प्र. मत्स्य महासंघ (सह.) मर्या. मत्स्य बीज प्रक्षेत्र, पवारखेड़ा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर पर सहायक प्रबंधक श्रीमती कविता इवने ने मछली संवर्धन एवं एक्वाफोनिक्स तकनीक, मत्स्य बीज संबंधी जानकारी-जैसे प्रजनकों की छटाई, इंजेक्शन लगाना, मछली के अंडों व स्पान संबंधी जानकारी, फ्राई का अवलोकन करना, मत्स्य बीज संवर्धन तथा नर्सरी, रियरिंग, बुडर्स तथा हेचरी का संचालन, पोखर के प्रकार, प्राकृतिक एवं कृत्रिम ब्रीडिंग की समस्त जानकारी छात्राओं को प्रदान की गई, साथ ही बताया कि विदेशी मछली पंगेसियस का भी यहाँ संवर्धन किया जा रहा है। डॉ. संजय ने मत्स्य पालन से संबंधित शासकीय योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार से मत्स्य पालन करने के लिए शासकीय योजना का लाभ लेकर अनुदान प्राप्त कर अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर सकते हैं। छात्राओं द्वारा पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु पौधरोपण भी किया गया।

जीवन को सही दिशा देने वाले सच
- दुख बाहर नहीं, हमारी इच्छाओं में जन्म लेता है।
- जिसने अपने मन को जीत लिया, उसने संसार को जीत लिया।
पत्रकार-कुणाल पासवान
Mob-7581988260

