इटारसी : स्कोप ग्लोबल स्किल यूनिवर्सिटी भोपाल का भ्रमण रानी अवंती हायर सेकेंडरी स्कूल, इटारसी के कक्षा 12वीं के 52 छात्र-छात्राओं ने आईसेक्ट सेंटर कोऑर्डिनेटर के साथ किया। इस दौरान विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के इंडस्ट्री कोलैबोरेटिव कोर्सेज तथा पैड इंटर्नशिप की अवधारणा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई उन्हें प्रैक्टिकल लर्निंग, स्किल डेवलपमेंट एवं करियर के बेहतर अवसरों के बारे में समझाया गया। इस अवसर पर चैयरमेन डॉ संतोष चौबे सर की गरिमामय उपस्थिति रही। सभी विद्यार्थियों एवं स्कूल प्राचार्य डॉ प्रताप सिंह वर्मा ने उनका अभिवादन किया। विद्यार्थियों ने एसोसिएट कोऑर्डिनेटर मैडम अलीशा सभरवाल के साथ विश्वविद्यालय के विभिन्न कैंपस सुविधाओं का अवलोकन किया और विश्वविद्यालय के कोलैबोरेटिव प्रोग्राम्स एवं लर्निंग एनवायरमेंट में विशेष रुचियाँ दिखाई। इस अवसर पर सचिन सराठे, क्षेत्रीय प्रबंधक, डॉ अंकेश पटास्कर प्रोफेसर मैकेनिक काउंसलर साथ रहें । विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों के विभागों की कार्यशाला के अंतर्गत विद्यार्थियों को पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई जिसमें कृषि विभाग से प्रोफेसर डॉ श्रेयांश पांडे, फार्मेसी से प्रिंसिपल डॉ खुशी चौकसे, मैनेजमेंट से डॉ अंजु शर्मा इंजीनियरिंग से इ. ऋषभ सैनी फाइन आर्ट से डॉ अर्जुन सिंह का योगदान रहा। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी का स्मृति चिन्ह देकर अलीशा सभरवाल द्वारा स्कूल प्राचार्य डॉ प्रताप सिंह वर्मा को सम्मानित किया गया। साथ ही लाइफ-लाइन इंस्टिट्यूट कोऑर्डिनेटर देवेंद्र कुमार चौरे, कुलदीप इंस्टिट्यूट विदिशा कुरवाई के डॉ कुलदीप सिंह रायकवार, इटारसी से शिक्षिका अंकिता चौधरी, अलका राजपूत, कंचना खण्डारे, अंजलि चौरे नर्मदापुरम से सोनू मांडवी को सम्मानित किया गया।















