केसला इटारसी//आयोजन–संभागीय संयुक्त संचालक महोदया श्रीमति तृप्ति एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ललित डेहलिया के निर्देशानुसार एवं परियोजना अधिकारी श्री योगेश घाघरे के मार्गदर्शन में आज दिनांक 24 /3/ 26 को सेक्टर पथरोटा 01 एवं पथरौटा 02 परियोजना केसला के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्यनरत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरण एवं प्रवेशो त्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा (Ecce) से प्राथमिक शिक्षा की ओर सहज रूप से जोड़ना एवं स्कूल प्रवेश को उत्सव के रूप में मनाना है
आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण कर चुके बच्चों को इस अवसर पर विद्यारंभ प्रमाण पत्र प्रदान किए गए यह प्रमाण पत्र बच्चों के शैक्षणिक जीवन की एक नई शुरुआत का प्रतीक होगा
तथा उन्हें प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश के लिए प्रेरित करेगा इस कार्यक्रम के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया
कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और सभी पात्र बच्चों का समय पर विद्यालय में प्रवेश हो इसके साथ ही बच्चों में नियमित उपस्थिति ,सीखने के प्रति रुचि एवं अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया कार्यक्रम में उपस्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी,परियोजना अधिकारी,पर्यवेक्षक सुश्री चेतना ढिवरे व कंचन सदेले द्वारा बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका सम्मान एवं उत्साह वर्धन किया गया व विद्यालयीन शिक्षा के प्रति बच्चों एवं अभिभावकों को प्रेरित किया गया , प्रमाणपत्र कुल 28 बच्चों को प्रदान किये गये उक्त कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्रीमती आशा उइके,सरपंच श्रीमति डाली भलावी ,जनपद सदस्य श्री योगीराज पटैल व आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे व पालक उपस्थित रहे
