इटारसी: रविन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय भोपाल एवं कौशल श्री विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा, समाजसेवी अजय सैनी शामिल हुए। इस मेधावी छात्र सम्मान समारोह में इटारसी और आसपास के 35 से अधिक विद्यालयों के 450 विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 85 से अधिक प्रतिशत के विद्यार्थियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया । मुख्य विधायक डॉ सीताराम शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में पहुंच गए हैं परंतु हमें निरंतर पढ़ना और लिखना चाहिए। ए आई से होने वाले लाभ एवं हानि को समझकर संभलने की जरूरत हैं। आज आप लोगों को आपकी मेहनत के बल पर सम्मान मिल रहा है । मुझे विश्वास है कि आप इस मेहनत को लगातार करते रहेंगे और एक अच्छे नागरिक बन परिवार समाज और राष्ट्र में अपनी सेवाएं देंगे ।
कार्यक्रम को पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा एवं समाजसेवी अजय सैनी ने विद्यार्थियों को संबोधित कर देश के विकास में सहयोग करने को कहा। कार्यक्रम का सफल संचालन मुकेश शुक्ला ने किया। इस अवसर पर अतिथियों ने रविंद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित विश्व रंग हिंदी और हिंदी ओलंपियाड के पोस्टर का विमोचन किया। समीर चौधरी ने हिंदी ओलंपियाड की संक्षिप्त जानकारी दी। रविंद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की ओर से डॉ अनिल तिवारी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया । इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार की ओर से संतोष उपाध्याय, समीर चौधरी, सचिन सराठे, आनंद शुक्ला उपेंद्र पटने शामिल हुए। आईसेक्ट शाखा प्रबंधक डॉ प्रताप सिंह वर्मा, कीर्ति तिवारी, प्रकाश चौरे, योगेश मालवीय और देवेंद्र चौरे, सागर मालवीय, निशा यादव उपस्थित रहे। इनको संस्था द्वारा सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में सतीश बिल्लौरे, पार्षद राजकुमार बाबरिया कौशल श्री विकास समिति नगर के विद्यालयों के शिक्षक प्रबुद्ध जन और बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। इस अवसर पर रानी अवंती हायर सेकेंडरी स्कूल के 75% से अधिक अंक प्राप्त 15 मेधावी विद्यार्थियों को मेडल ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। जिसमें कक्षा 12 वीं से प्रियांश यादव, नैतिक बेलवंशी, प्रियांशु पटेल, नंदनी यादव, तनिष्का इनवाते, देव्यानी म्हस्के, समर्थ राजपूत, अमन चौरे, मुस्कान तिवारी, मयंक रैकवार, दीपिका चौहान कक्षा दसवीं के मेधावी विद्यार्थी हर्ष चौरे, सुनयना नायक, रोशनी यादव एवं राज्य स्तरीय हॉकी खिलाड़ी अबीर श्रीवास्तव सम्मानित हुए।



