शासकीय महाविद्यालय डोलरिया में ध्यान कार्यक्रम

संवाददाता प्रवीण गौर डोलरिया // शासकीय महाविद्यालय डोलरिया में मानसिक स्वास्थ्य क्लब के तहत हार्टफुलनेस संस्था द्वारा तीन दिवसीय ध्यान कार्यक्रम की शुरुआत की गई । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री अजित राजपुत हार्टफुलनेस मेडिटेशन प्रशिक्षक रहे तथा प्राचार्य डॉ मोहर सिंह हिण्डोलीया जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की । मुख्य वक्ता ने तनाव मुक्त जीवन के बारे में जानकारी देने के साथ, “हार्टफुलनेस मेडिटेशन” पर कार्यशाला भी आयोजित की ।कार्यक्रम में डोलरिया तहसील परिक्षेत्र से लगभग 60 प्रतिभागियों तथा महाविद्यालय स्टाफ और स्वयंसेवको ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।
