MP के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया. इस बजट में सरकार ने ‘लाडली बहना’, ‘सिंहस्थ 2028’ और ग्रामीण बुनियादी ढांचे पर सबसे अधिक ध्यान केंद्रित किया है. विपक्ष के हंगामे के बीच पेश हुए इस बजट में जनकल्याण और विकास का संतुलित मिश्रण दिखाई दे रहा है.
मध्यप्रदेश सरकार ने अपने नए बजट में विकास और सामाजिक सुरक्षा का खाका खींच दिया है. लाडली बहना योजना के लिए करीब 24 हजार करोड़ और सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिए 13 हजार करोड़ से अधिक का प्रावधान कर सरकार ने अपने भविष्य के इरादे साफ कर दिए हैं.
सरकार ने अन्नदाताओं के लिए सौर ऊर्जा और नकद सहायता पर जोर दिया है. 3000 करोड़ रुपये की लागत से 1 लाख किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे.पीएम किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को सालाना 12000 रुपये मिलते रहेंगेl

पत्रकार कुणाल पासवान
मो -7581988260

