
संवाददाता प्रवीण गौर नर्मदापुरम //*हिंदू सम्मेलन में भगवामय हुई माधव बस्ती संघ के शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर माधव बस्ती, नर्मदापुरम में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन ने संपूर्ण क्षेत्र को भगवामय कर दिया। प्रातः 9 बजे से राजा मोहल्ला, जगदीशपुरा, सेठानी घाट, नारायण पुर,भीलपुरा एवं बी.टी.आई. क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से मातृशक्ति, महानुभावों एवं बच्चों द्वारा भव्य स्नान रैली निकाली गई। यह रैलियाँ अलग-अलग मोहल्लों से होती हुई जुमेरात स्थित काली मंदिर में एकत्रित हुईं, जहाँ से एक विशाल भगवा रैली के रूप में सभी आगे बढ़े।युवाओं की टोलियों में बजरंग अखाड़ा के साधकों ने उत्कृष्ट विद्यालय में एकत्र होकर अपने शौर्य एवं अनुशासन का प्रदर्शन किया। संत,विप्र समाज एवं धर्माचार्यों के सान्निध्य में भारत माता के पूजन-अर्चन के साथ भव्य हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात माधव बस्ती के कलाकारों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत संघ के गीतों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुतियाँ दी गईं। *कार्यक्रम के अतिथि धर्माचार्य आचार्य श्री सोमेश परसाई ने अपने उद्बोधन में कहा कि धर्म का पालन करते हुए समाज सेवा करना प्रत्येक सनातनी का कर्तव्य है।* सनातन मूल्यों को आत्मसात कर अपनी परंपराओं से भावी पीढ़ी को अवगत कराना आज की आवश्यकता है। मुख्य वक्ता जिला सह कार्यवाह श्री बलराम यादव ने संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित हिंदू सम्मेलन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस सम्मेलन का प्रमुख लक्ष्य समाज में हिंदू चेतना, सांस्कृतिक एकता एवं राष्ट्रीय भावना को सुदृढ़ करना है। यह आयोजन समाज को उसके संस्कारों, परंपराओं एवं मूल्यों से जोड़ते हुए संगठन, समरसता और सेवा भाव को सशक्त करता है। इसके माध्यम से हिंदू समाज में एकजुटता, राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध तथा आगामी पीढ़ी में संस्कार और आत्मगौरव का संचार किया जा रहा है, जिससे एक सशक्त, समन्वित एवं राष्ट्रनिष्ठ समाज का निर्माण हो सके। हिंदू सम्मेलन में मात्र शक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रही जिससे सम्मेलन की भव्यता को और भी प्रभावशाली बना दिया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों के रूप में श्री स्वामी नर्मदा मुनि, श्री स्वामी नर्मदादास, श्री धनंजय जी नारायण, महंत बलरामदास जी, आचार्य श्री आयुष जी आर्य, श्री नीरजेश त्रिपाठी, श्री कोमल प्रसाद जी तावड़िया, हिंदू सम्मेलन समिति संयोजक श्री चंद्रकांत जी अग्रवाल सहित सकल हिंदू सम्मेलन समिति माधव बस्ती के सदस्य एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहे।
