बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया लायंस क्लब विदिशा सनराइज

स्लम एरिया और रामलीला मैदान में वितरित किए भोजन व बिस्कुट के पैकेट
विदिशा। हाल की अतिवृष्टि और बेतवा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण प्रभावित स्लम क्षेत्रों और अस्थायी विस्थापित बस्तियों में लायंस क्लब विदिशा सनराइज द्वारा सेवा कार्य किया गया।
यह राहत अभियान लायंस क्लब विदिशा (मेन) के सचिव लायन देशराज पचौरी की पहल पर आयोजित किया गया, जिसमें सनराइज क्लब के सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
लायन शोभित भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि बेतवा नदी के किनारे बसी बस्ती और रामलीला मैदान में आश्रय लिए हुए बाढ़ पीड़ित परिवारों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। वहीं, छोटे बच्चों को बिस्कुट के पैकेट देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया।
इस सेवा कार्य में क्लब अध्यक्ष लायन शालिनी भार्गव, पूर्व रीजन चेयरपर्सन एवं क्लब मार्गदर्शक MJF लायन जी.एस. चौहान, लायन तपिश अग्रवाल, लायन अमित ठाकुर, लायन राजेंद्र खेड़ा, लायंस क्लब विदिशा के अध्यक्ष लायन शाश्वत शर्मा, सचिव लायन देशराज पचौरी तथा जोन चेयरपर्सन लायन डॉ. रवि साहू की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन शालिनी भार्गव ने कहा,
“सेवा कार्य लायनिज्म की आत्मा है। ज़रूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना हमारा नैतिक कर्तव्य है और लायंस क्लब इसके लिए सदैव तत्पर रहेगा।”

