इटारसी: मदर टेरेसा पब्लिक हाई स्कूल इटारसी में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया ध्वजारोहण वार्ड पार्षद राहुल प्रधान द्वारा किया गया । वार्ड पार्षद राहुल प्रधान ने अपने उद्बोधन में बच्चों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि छात्रों को अपनी जिम्मेदारियां के प्रति समर्पित होना चाहिए जिससे देश निरंतर प्रगति करता रहेगा। शिक्षिका शाहीन बानो, यशस्वी सिसोदिया, रितिका बड़कुर ,मोना कुशवाहा के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका यशस्वी सिसोदिया एवं मानसी ठाकुर ने किया ।प्राचार्य शीलमन भिंगारदिवे द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। शिक्षिका रानी शर्मा, आशा यादव, नीलम रजक, प्रिया राजपूत, प्रतिभा भारती, रानू सिंह गौतम एवं प्राची भिंगारदिवे का योगदान सराहनीय। समारोह में पवन मार्सकोले, यश भिंगारदिवे , छात्र- छात्राएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।


