
नर्मदापुरम/डॉक्टर उमंग अग्रवाल द्वारा विवेकानंद घाट स्थित अग्रवाल ऑर्थो केयर अस्पताल में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने लाभ उठाया। इस शिविर में हड्डियों की जांच, ब्लड टेस्ट, शुगर टेस्ट, और अन्य जांचें निशुल्क की गईं। इसके अलावा, मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं और पानी एवं फलों के जूस के टेट्रा पैक भी उपलब्ध कराए गए।
डॉक्टर उमंग अग्रवाल एक अनुभवी आर्थो सर्जन हैं जो आर्थ्रोस्कोपी और आर्थ्रोप्लास्टी में विशेषज्ञता रखते हैं और आयुष्मान सुविधा के तहत मरीजों का इलाज करते हैं। इस शिविर में लगभग 250 मरीजों को लाभान्वित किया गया और कृष्णा लैब की तरफ से भी कुछ निशुल्क जांचें उपलब्ध कराई गईं। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के सदस्यों और समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने भी कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।

