>
नर्मदापुरम: स्वास्थ्य विभाग की ओर से नर्मदापुरम प्रशिक्षण केंद्र में 13 दिसंबर को 140 कम्युनिटी हेल्थ अधिकारियों (Community Health Officers) के लिए एक व्यापक CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और आपातकालीन जीवन रक्षक कौशल को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नरसिंह गहलोत के निर्देश पर रखा गया था। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण का मार्गदर्शन अनुभवी और प्रतिष्ठित चिकित्सकों द्वारा किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे:
🩺 डॉ. Subrato मंडल (Ubantu Hospital, भोपाल) – मुख्य प्रशिक्षक
🩺 डॉ. विशाल गुप्ता (Zoshep, नर्मदापुरम)
🩺 डॉ. सिमरनजीत सिंह (Royal Hospital, इटारसी)
🩺 डॉ. संदीप साहू (जिला अस्पताल, नर्मदापुरम)
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सीपीआर के नवीनतम प्रोटोकॉल, आपात परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने, छाती संपीड़न तकनीक, एवं प्राथमिक जीवन समर्थन (BLS) कौशल के व्यावहारिक अभ्यास से अवगत कराया गया। प्रशिक्षकों ने इस बात पर भी जोर दिया कि सीपीआर एक जीवन रक्षक तकनीक है, जो समय पर और सही तरीकों से की जाए तो कार्डियक अरेस्ट जैसी परिस्थितियों में मरीज की जान बचा सकती है।
डॉ. सुब्रोतो मंडल ने कहा,
“हमारा लक्ष्य है कि हर स्वास्थ्य अधिकारी आपात स्थिति में न केवल सैद्धांतिक ज्ञान रखे, बल्कि व्यावहारिक रूप से सक्षम भी हो। आज के प्रशिक्षण से हमारे अधिकारी अधिक आत्मविश्वासी बने हैं और वे समुदाय में जीवन रक्षक कदम उठा सकेंगे।”डॉ. विशाल गुप्ता, डॉ. सिमरनजीत सिंह और डॉ. संदीप साहू ने भी प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा कि CPR प्रशिक्षण से स्वास्थ्य सेवा की पहुँच पहले से अधिक सुदृढ़ होगी और यह आम जनता के लिए भी जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगा। कार्यक्रम में प्रशिक्षण केंद्र प्रभारी मदन वर्मा का सराहनीय योगदान रहा।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

