अभाविप इटारसी द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती पर ‘युवोत्सव’ का भव्य आयोजन।
स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं के लिए प्रकाश पुंज हैं: पंकज चौरे,
इटारसी: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) इटारसी इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में ‘युवोत्सव’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन स्थानीय पंडित भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम में किया गया। इस कार्यक्रम में नगर के लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद इटारसी के अध्यक्ष श्री पंकज चौरे उपस्थित रहे। विशेष अतिथि और वक्ता के रूप में अभाविप नर्मदापुरम विभाग की विभाग छात्रा प्रमुख लिशिका काले और प्रांत कार्यसमिति सदस्य कुणाल सराठे का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांत कार्यसमिति सदस्य कुणाल सराठे ने कहा कि, “स्वामी विवेकानंद जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य केवल छात्र हितों की रक्षा करना नहीं, बल्कि छात्रों के भीतर राष्ट्रवाद की भावना जगाना है। स्वामी जी का संदेश ‘उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए’ हर युवा का मूलमंत्र होना चाहिए।”वहीं, विभाग छात्रा प्रमुख लिशिका काले ने अपने संबोधन में कहा कि, “युवा शक्ति ही राष्ट्र की असली शक्ति है। स्वामी विवेकानंद जी ने भारतीय संस्कृति को विश्व पटल पर स्थापित किया। आज के युवाओं को उनके चरित्र और आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है, ताकि एक समर्थ और सशक्त भारत का निर्माण हो सके।”मुख्य अतिथि श्री पंकज चौरे ने अभाविप के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समाज में आज युवाओं के बीच हमारे महापुरुषों के बलिदान ,जीवन चरित्र और आदर्शो को सीखने का काम अभाविप के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाना प्रशंसनीय है आज वास्तविकता में देश को इसे ही युवाओं की आवश्यकता हैं।कार्यक्रम में नगर के कई विद्यालय, महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं ने सहभागिता कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई, इसी के साथ अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं नर्मदापुरम जिला विस्तारक महेंद्र मालवीय, विभाग संयोजक मृदुल नाथ चौहान, प्रांत एसएफडी सह संयोजक अभिषेक पटेल, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सदस्य साक्षी कोरी सहित नगर के अन्य दायित्वान कार्यकर्तागण उपस्थित रहें। कार्यक्रम के अंत में नगर मंत्री रौनक सोलंकी ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं वन्दे मातरम् के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

पत्रकार-कुणाल पासवान
Mob-7581988260

