टीकमगढ़। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस आज स्थानीय संगम गार्डन में मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना ने की मुख्य अतिथि के तौर पर टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी रहे कार्यक्रम के आयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक प्रमोद खरे रहे कार्यक्रम में मुख्य रूप से जन संघ के प्रथम महामंत्री कमल सराफ एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह वेवी राजा अशोक गोयल गोविंद बिहारी अग्रवाल डॉ अभय प्रताप सिंह यादव एडवोकेट केके भट्ट सहित कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन विवेक चतुर्वेदी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक आरपी श्रोति जिला महामंत्री व विज्ञान भारती के प्रजातंत्र रहे कार्यक्रम संयोजक द्वारा सभी आगंतुक अतिथियों से कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान कराया गया। इस अवसर पर विधायक राकेश गिरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता देव तुल्य कार्यकर्ता है हमारे कार्यकर्ता समर्पण भाव से पार्टी के लिए कार्य करते हैं वहीं उन्होंने कहा कि मन में दृढ़ संकल्प हो तो कोई भी कार्य कठिन नहीं हो उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि मैं शून्य से शिखर तक पहुंचा हूं तो इसमें मेरा आत्मबल एवं कार्यकर्ताओं का सहयोग है इस बार टीकमगढ़ जिला पूरे तीनों विधानसभा में कार्यकर्ताओं के दम पर परचम लहराएंगे।भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का गठन मुंबई अधिवेशन में 6 अप्रैल 1980 को किया गया पंडित अटल बिहारी बाजपेई जी के नेतृत्व में पार्टी बनी और पंडित दीनदयाल जी के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय का महामंत्र लेकर डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी के संकल्प कश्मीर हमारा है के साथ हम निरंतर आगे बढ़ते गए और आज हमने कश्मीर से धारा 370 सहित 35a को हटाकर भारत माता के मुकुट को आजाद कराया है वहीं 500 साल पुराने हिंदुस्तान में रामराजा सरकार का मंदिर निर्माण कर राम राज्य की स्थापना की है आज देश में चारों और भाई चारा शांति है हम रामराज्य की परिक्रमा को पूर्ण कर रहे हैं
बही भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप बेबी राजा ने पार्टी के विकास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमें उस समय पार्टी के कार्य में कितनी परेशान होती थी कि कार्यकर्ताओं को एकत्रित करने के लिए और कांग्रेश हम पर झूठे मुकदमे बनवा कर हमें जेलों में डलवा दी थी लेकिन आज उसी संघर्ष के कारण हम पंच से प्रधानमंत्री तक हमारी पार्टी का है वही कार्यक्रम को पूर्व जिला अध्यक्ष केके भट्ट गोविंद बिहारी अग्रवाल अभय प्रताप सिंह अशोक गोयल ने भी संबोधित किया संचालन पूर्व महामंत्री प्रत्येंद्र सिंघई ने किया कार्यक्रम में युवा मोर्चा महिला मोर्चा एससी मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा सहित समस्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

