टीकमगढ़ । आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल सक्रिय दिखाई दे रहे हैं जहां दल अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर गतिविधियां कर रहे हैं और लोगों के बीच अपनी अपनी उपलब्धियां गिना रहे हैं। इसी क्रम में अब आम आदमी पार्टी भी मध्यप्रदेश में पूरी तरह दमखम के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में है जहां टीकमगढ़ जिले के खरगापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मातौल में आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी को मजबूती दी और क्षेत्र में पहुंचकर ग्रामीणों से रूबरू हुए। उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने खरगापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मातोल में पहुंचकर अपनी पार्टी की नींव को मजबूत किया और ग्रामीणों से रूबरू होकर पार्टी की उपलब्धियां बताईं। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिले के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता गणों सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

