
नर्मदापुरम / अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज दिनांक 08.03.2025 दिन शनिवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई एस पी एम नर्मदापुरम में संरक्षिका अध्यक्ष और डॉ. अर्चना राय सिंह एवं वरिष्ठ कमांडेंट मनीष सिंह के मार्गदर्शन में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की महिला बल सदस्यो और बल सदस्य के परिवार जन ने धूमधाम से अंराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। जिसमें सर्वप्रथम केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार आइसक्रीम पार्लर का शुभारंभ डॉ. अर्चना राय सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया। जिसमें बल सदस्यो और उनके परिवार जनो के लिए हर प्रकार की आइसक्रीम एवं डेरी प्रोडक्ट मार्केट से सस्ते दामों में उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गयी है। इसके अतिरिक्त आइस क्रीम पार्लर के शुभारंभ के दौरान महिलाओं एवं बच्चों द्वारा सस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

