नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को उमंग और उत्साह से मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला के आह्वान पर नर्मदापुरम के प्रत्येक बूथ पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर भाजपा का झंडा लगाकर मिष्ठान का वितरण किया। भाजपा नगर मंत्री मनीष परदेशी ने बताया कि नर्मदापुरम नगर के वार्ड नं 9 के बूथ क्रमांक 60 पर सुबह पार्टी का झंडा लगाया और कार्यकर्ताओं को पार्टी का इतिहास और विकास बताया इस दौरान भाजपा के झंडे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की गई।