माखन नगर / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड माखननगर जिला नर्मदापुरम, नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति और ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा सेक्टर क्रमांक 04 में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्राम के तालाब में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन करने हेतु ग्रामवासियों को प्रेरित करने हेतु जल संगोष्ठी का आयोजन तथा जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात ग्रामवासियों के साथ श्रमदान के माध्यम से ग्राम की नालियों की साफ सफाई कर तालाब में पानी पंहुचाया गया। संगोष्ठी में विकासखण्ड समंवयक नरेंद्र देशमुख ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि जल संरक्षण एवं संवर्धन करना आज की आवश्यकता है और हमारी प्राचीन धरोहर जल स्रोतों का संरक्षण करना होगा। अन्यथा आने वाली पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी। नवांकुर संस्था के प्रमुख नीतिराज सिंह यादव ने जल संरक्षण एवं जल संवर्धन पर की जा रही सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। ग्रामवासियों ने भी जल के महत्व पर अपने विचार रखें संवाद कार्यक्रम के अंत में सभी ने जल संरक्षण के प्रति शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम उपरांत सभी का आभार परामर्शदाता सुरेश यादव ने किया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था प्रमुख नीतिराज सिंह यादव, परामर्शदाता सुरेश यादव,(भारत उदय गुरुकुल शिक्षक वीरेंद्र यादव मानागांव, सतीश यादव कोटगांव, प्रदीप यादव चंद्रमोहन यादव गूजरवाडा) शुभम गोस्वामी, गेंदालाल यादव, शुभम यादव, रोहित यादव, सतीश यादव शिक्षक, पूनमचंद अहिरवार प्रस्फुटन समिति के सदस्य सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722