सिवनी मालवा / प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल पूर्ण होने पर “विकसित भारत संकल्प सभा” का भारतीय जनता पार्टी सिवनी मालवा के द्वारा आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप नर्मदापुरम जिले की जिला अध्यक्ष श्रीमति प्रीति शुक्ला ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया व संकल्प के दौरान सभी को अवगत कराया कि भाजपा सरकार प्रतिदिन जनता के लिए काम कर रही है। भाजपा सरकार पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए ही नहीं आम नागरिकों तक पहुंच कर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में घर घर पहुंच कर कार्य करने में सफल बनाने में योगदान दे रही है। हमारी भाजपा सरकार आज हम सब के लिए गौरव की बात है कि हमें ऐसे देश के प्रधानमंत्री प्राप्त हुए हैं। जिन्होंने प्रत्येक नागरिकों व देश हित में काम करने की ठान कर देश को मजबूत बनाने में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं। साथ ही देश की सुरक्षा को लेकर भी हमेशा तत्पर रहते हैं हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी। जिला अध्यक्ष शुक्ला ने संकल्प के बाद मोदी के नेतृत्व की सराहना की। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष पारीक, संकल्प सभा कार्यक्रम संयोजक पूर्व जिला महामंत्री रघुवीर सिंह राजपूत, हेल्प अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला अध्यक्ष जान मोहम्मद मंसूरी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक ऋषिकांत पटवा, भाजपा नेता अरविंद शोहरत व बूथ संयोजक, बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बी एल पाषर्द गण भाजपा नगर मंडल के उपाध्यक्ष गण युवा मोर्चा प्रकोष्ठ के संयोजक गण मौजूद रहे। जिसमें आगामी कार्यक्रम को लेकर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नीरज तिवारी ने सभी कहा कि बूथ अध्यक्ष व शक्ति केंद्र के संयोजक को चौपाल को लेकर सभी बूथ स्तर पर कार्यक्रम करना अनिवार्य है। कार्यक्रम में वरिष्ठ पद अधिकारी गण को आमंत्रित कर उनका सम्मान करना है। साथ ही गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की जानकारी देना है। बूथ जीता चुनाव जीता यह संकल्प लेकर बूथ की बैठक को सफल बनाना है। भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष रोहित कुचबंदिया ने मंच संचालन व आभार व्यक्त किया। जिसमें उपस्थित पार्षद दीपक बाथव, प्रशांत यादव पार्षद प्रतिनिधि, तुलसीराम कुशवाह दिनेश अग्रवाल, भाजपा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष जान मोहम्मद मंसूरी, पप्पू गौरी हरिओम राठौर, पूनमचंद कुचबंदिया, राजेश बाथव, अंकित तंबुलकर, अतुल बकोरिया, आकाश, विकास सोनी, तुषार लोवंशी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पौधा लगा कर एक पेड़ मां के नाम संकल्प सभा समापन किया। जिसमे सभी कार्यकर्ता गण, वरिष्ठ नागरिक गण भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारी गण एवं सभी मोर्चों के पदाधिकारी गण एवं भाजपा परिवार के सभी पदाअधिकारी गण मौजूद रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722