टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में 14 जुलाई 2025 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने जिले में बीते दिनों हुई अतिवृष्टि की समीक्षा करते हुये समस्त राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि आकाशीय बिजली, सर्पदंश या प्राकृतिक आपदा में जान-माल की हानि का आकलन कर तत्काल निराकरण किया जाए एवं पात्र हितग्राहियों आरबीसी 6-4 नियम के तहत् आर्थिक लाभ दिया जाये। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि ऐसी स्थिति में सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारी सतर्कता से अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने जर्जर स्कूल, आंगनवाड़ी, सामुदायिक भवन आदि को चिन्हित कर तुरंत सुरक्षित स्थान पर संचालन कर इन भवनों की मरम्मत कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बीते दिनों हुई अतिवृष्टि के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों से कार्ययोजना बनाने को कहा। उन्होंने पंचायत स्तर एवं जिला स्तर पर तात्कालिक एवं दीर्घकालिक कार्यों को चिन्हित करने को कहा ताकि आकस्मिक आपदा की स्थिति आने पर किसी भी तरह के जान-माल की हानि से बचा जा सके। उन्होंने समस्त अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों एवं जनपद सीईओ को निर्देश दिए कि ग्रामवार जलभराव की सूची बनाई जाए एवं जिले के ऐसे तालाब जिनमें पर्याप्त मात्रा में पानी आ चुका है उनके निकास द्वार का निरीक्षण किया जाये ताकि और बारिश होने पर तत्काल अतिरिक्त पानी की सुरक्षित निकासी की जा सके। श्री श्रोत्रिय ने प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुये लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देष दिये। उन्होंने आयुष्मान भारत निरामय योजना की समीक्षा करते हुये सभी पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन की लंबित शिकायतों की अधिकारीवार समीक्षा की तथा 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के निराकरण शीघ्र कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अधिकारी एक-एक सीएम हेल्पलाईन की षिकायत का स्वयं रिव्यू कर निराकरण करायें। तत्पष्चात उन्होंने सीएम कार्यालय, सीएम मोनीट कीे लंबित शिकायतों तथा विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के लिये प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित कर निराकरण कराने के निर्देष दिये। साथ ही उन्होंने माननीय न्यायालय में लंबित और कंटेम्प्ट प्रकरणों का शीघ्र जबाव-दावा प्रेषित करने तथा सीएम डेस बोर्ड पर प्रदर्षित योजनाओं की समीक्षा कर समय पर लक्ष्यपूर्ति के निर्देष दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर श्री पीएस चैहान, संयुक्त कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम जतारा श्री संजय कुमार दुबे, डिप्टी कलेक्टर श्री एसके तोमर, ईई जल संसाधन श्री दीपेन्द्र कुषवाह, ईई पीडबल्यूूडी श्री मनोज दुबे, सीएमएचओ डॉ. शोभाराम रोशन, डीडी विटनरी डॉ. आरके जैन, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री सौरभ तिवारी, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी श्री रामबाबू गुप्ता, पीओडूडा सुश्री षिवि उपाध्याय, लोकसेवा प्रबंधक श्री अमन गोयल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

