टीकमगढ़ । जिला पुलिस बल टीकमगढ़ में कार्यरत उपनिरीक्षक खिल्लू सिंह गौंड, सहायक उपनिरीक्षक वीरसिंह यादव एवं प्रधान आरक्षक बृजेश मिश्रा के 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त होने के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गरिमामय एवं भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने तीनों सेवानिवृत्त अधिकारियों को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं पुलिस मोमेंटो भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण का दायित्व है। सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने लंबे सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी का उत्कृष्ट परिचय दिया है, जो पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों के स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानजनक जीवन की शुभकामनाएं भी दीं।
समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह, एसडीओपी राहुल कटारे, रक्षित निरीक्षक कनक सिंह चौहान, ट्रैफिक थाना प्रभारी एवं रक्षित निरीक्षक कैलाश पटेल, मुख्य लिपिक रामाधार त्रिपाठी सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टाफ तथा सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सेवानिवृत्त अधिकारियों की दीर्घकालीन सेवाओं, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासित कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनका अनुभव और योगदान आने वाली पीढ़ी के पुलिसकर्मियों के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
समारोह के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

