टीकमगढ़। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा संचालित स्टार्स (STARS) प्रोजेक्ट के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के क्षमता वर्धन कार्यक्रम के तहत “प्रधानाध्यापकों के शाला प्रबंधन एवं नेतृत्व विकास प्रशिक्षण का उनकी प्रशासनिक कार्यक्षमता पर प्रभावशीलता का अध्ययन : टीकमगढ़ जिले के संदर्भ में” विषय पर लघु अवधि शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है।
यह शोध कार्य राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल की नोडल अधिकारी श्रीमती शशि दिवाकर, संभागीय शोध प्रभारी डॉ. प्रभात साहू तथा डाइट कुंडेश्वर के प्राचार्य एस.एस. पटैरिया के निर्देशन में संपन्न हुआ। शोध का उद्देश्य प्रधानाध्यापकों को दिए गए शाला प्रबंधन एवं नेतृत्व विकास प्रशिक्षण के प्रशासनिक कार्यक्षमता पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन करना था।
डाइट कुंडेश्वर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 में संचालित इस एसटीआर (Short Term Research) शोध कार्य को डॉ. मुकेश कुमार तिवारी ने सफलतापूर्वक पूरा किया।
शोध कार्य पूर्ण होने के उपरांत 30 जून 2026 को शोध प्रबंध शासकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय, छतरपुर (मध्यप्रदेश) में विधिवत जमा कर दिया गया। इस अवसर पर शोध कार्य के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर संबंधित अधिकारियों एवं मार्गदर्शकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यालयी प्रशासन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

